सारण: आमी गंगा घाट पर नहाने के दौरान डूबा 18 वर्षीय युवक, तलाश जारी

Ghazala Saheb30 August 20261 min read193 viewsBihar
सारण: आमी गंगा घाट पर नहाने के दौरान डूबा 18 वर्षीय युवक, तलाश जारी

सारण में दिघवारा प्रखंड के अवतारनगर थाना क्षेत्र के आमी कर्मवारी पट्टी स्थित नमामि गंगे घाट पर रविवार को नहाने के दौरान एक 18 वर्षीय युवक गंगा की तेज धारा में बहकर लापता हो गया। इस घटना में उसका चचेरा भाई बाल-बाल बच गया। लापता युवक की पहचान दिघवारा के सैदपुर ककड़ियां निवासी सुमन सिंह के पुत्र कृष कुमार उर्फ मोनू के रूप में हुई है। कृष बाल कटवाने के बाद अपने चचेरे भाई के साथ आमी घाट पर नहाने गया था और तभी दोनों तेज धारा की चपेट में आ गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन कृष पानी के तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही दिघवारा सीओ मिट्ठू प्रसाद और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। सीओ की पहल पर पहुंची SDRF की टीम ने नदी में खोजबीन शुरू की, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना के बाद माता-पिता और भाई समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।

Share:

Comments

Leave a comment