सावन की अंतिम सोमवारी पर अररिया के शिवालयों में उमड़ी भारी भीड़, लाखों भक्तों ने किया जलाभिषेक

Akhand India Desk24 August 20261 min read5 viewsDharm
सावन की अंतिम सोमवारी पर अररिया के शिवालयों में उमड़ी भारी भीड़, लाखों भक्तों ने किया जलाभिषेक

अररिया में सावन माह की अंतिम सोमवारी के अवसर पर शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए जिले के विभिन्न मंदिरों और शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिरों में शिव भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और भक्तों ने भांग, धतूरा, फूल, बेलपत्र, दूध तथा गंगाजल से शिविलिंग का जलाभिषेक किया।

प्रमुख मंदिरों में भक्तों की भीड़

शहर के बाबा खड़गेश्वरनाथधाम शिव मंदिर, ठाकुरबाड़ी स्थित शिवलिंग, मदनपुर स्थित मदनेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर, रानीगंज के बसेटी स्थित इन्द्रमतेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर, कुर्साकांटा के सुन्दरनाथ धाम शिव मंदिर, फारबिसगंज के बड़ा शिवालय, शंकरपुर के अति प्राचीन शिव मंदिर और जोगबनी के शिव मंदिर में सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए भक्त कतारबद्ध रहे। सुंदरनाथधाम में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा शिवलिंग पर जलाभिषेक किए जाने की जानकारी दी गई है।

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

जिला प्रशासन की तरफ से सोमवारी को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मंदिरों में मजिस्ट्रेट के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों और बलों की तैनाती विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई थी। इसके अलावा मंदिरों में व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य भी सुबह से सक्रिय रहे।

Share:

Comments

Leave a comment