सावन की अंतिम सोमवारी पर तिलेहश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी भारी भीड़

Akhand India Desk24 August 20261 min read48 viewsDharm
सावन की अंतिम सोमवारी पर तिलेहश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी भारी भीड़

सुपौल में सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर प्रसिद्ध तिलेहश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह मंदिर का पट खुलते ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ में गंगाजल लेकर पैदल तिलेहश्वर मंदिर पहुंचे। कांवड़ियों ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। महिला, पुरुष, युवा और बच्चों ने कतारबद्ध होकर भगवान तिलेहश्वर महादेव के दर्शन किए।

मंदिर परिसर में दिखा मेले जैसा माहौल

अंतिम सोमवारी को लेकर तिलेहश्वर नाथ मंदिर परिसर और आसपास मेले जैसा माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए मंदिर कमेटी के सदस्य पूरे दिन व्यवस्था में जुटे रहे। मंदिर परिसर में दुकानें सजी थीं और बच्चों के लिए झूले भी लगाए गए थे।

Share:

Comments

Leave a comment