एसडीएम ने गैस वितरकों और पीडीएस डीलरों को दी सख्त चेतावनी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Ghazala Saheb5 September 20261 min read40 viewsBihar
एसडीएम ने गैस वितरकों और पीडीएस डीलरों को दी सख्त चेतावनी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

फारबिसगंज अनुमंडल कार्यालय के सभागार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की अनुमंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। यह बैठक एसडीएम अभय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में की गई, जिसमें घरेलू गैस वितरकों और पीडीएस डीलरों को सरकार और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत तय गाइडलाइन का पालन करने का सख्त निर्देश दिया गया।

वितरण में कोताही बर्दाश्त नहीं

एसडीएम ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, पीडीएस डीलरों और गैस वितरकों को वितरण में किसी भी तरह की कोताही और गलत काम को बर्दाश्त से बाहर बताया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि नियमों का पालन नहीं किया गया, तो उनके खिलाफ विधि सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यूरिया की कालाबाजारी की शिकायत

बैठक में शामिल सदस्यों ने पीडीएस डीलर, खाद और उर्वरक डीलरों के साथ ही गैस वितरकों की कई शिकायतें दर्ज कराईं। इस दौरान धान की फसल के पौधों के रोपण के बाद यूरिया को लेकर हो रही कालाबाजारी की शिकायत भी प्रमुखता से उठाई गई।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक में फारबिसगंज नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में राजीव कुमार यादव, जुबेर आलम, रामानंद देव, बाबूजी ऋषिदेव, हाजी फरजान अली, पवन कुमार मिश्रा, नूरसबा खातून, नसीमुद्दीन, रामराज गुप्ता, ओमप्रकाश, सभी कंपनियों के गैस वितरक, पीडीएस डीलर के प्रतिनिधि, परिवहन अभिकर्ता तथा फारबिसगंज, भरगामा और नरपतगंज के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Share:

Comments

Leave a comment