शामली में दिव्यांग बच्चों के लिए मेजरमेंट कैंप का आयोजन, 95 बच्चों का हुआ चिन्हांकन

राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ के निर्देशों के क्रम में समेकित शिक्षा के अन्तर्गत सत्र 2026-27 में विशिष्ट आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता के आधार पर सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से आज ब्लाॅक संसाधन केन्द्र शामली के प्रांगण में एलिम्को कानपुर के सहयोग से मेजरमेंट कैंप का आयोजन किया गया।
कानपुर की टीम द्वारा शामली के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत 117 CWSN बच्चों का परीक्षण कर समग्र शिक्षा अभियान में 92 दिव्यांग बच्चों को एवं पी एम श्री के 03 बच्चों कुल 95 दिव्यांग बच्चों को उपकरण देने हेतु चिन्हांकन किए गए।
इन समस्त दिव्यांग बच्चों को निम्न प्रकार के सहायक उपकरण ट्राय साइकिल, व्हीलचेयर, हियरिंग एड, सीपी चेयर, कैलिपर, रोलैटर, ब्रेल किट, टी एल एम किट, बैसाखी का वितरण अक्टूबर 2026 में किया जाएगा।
इस मापन कैंप में शामली जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शामली श्री संतोष कुमार द्वारा दिव्यांग बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया।
इस अवसर पर श्री जितेंद्र कुमार जिला समन्वयक समेकित शिक्षा, कु0 प्रिंसी चौधरी खंड शिक्षा अधिकारी शामली एवं बीआरसी स्टाप का सहयोग रहा। इस कैम्प का आयोजन श्री जितेन्द्र कुमार जिला समन्वयक समेकित शिक्षा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में एलिम्को कानपुर टीम में पुनर्वास विशेषज्ञ श्री दीपक कुमार एवं गुलशन कुमार, श्रवण रोग विशेषज्ञ श्री आशुतोष कुमार, डाटा ऑपरेटर का कार्य श्री योगेश कुमार जी ने किया।
जनपद में कार्यरत स्पेशल एजुकेटर अखिलेश मौर्या, सचिन कुमार, चंद्रवीर सिंह, मनोज कुमार, अनिल कुमार, अजय कुमार, दीपचंद चौधरी, वीरेंद्र यादव, संतोष रानी, बी आर सी पर उपस्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री खलील अहमद जी एवं समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।