नेपाल की बाढ़ में फंसे लोगों के लिए सीवान प्रशासन ने शुरू की 24 घंटे की हेल्पलाइन

Ghazala Saheb28 August 20261 min read16 viewsBihar
नेपाल की बाढ़ में फंसे लोगों के लिए सीवान प्रशासन ने शुरू की 24 घंटे की हेल्पलाइन

सीवान जिला प्रशासन ने नेपाल में आई आकस्मिक बाढ़ के बीच एक बड़ा कदम उठाया है। नेपाल में फंसे, प्रभावित या लापता जिले के नागरिकों और पर्यटकों की सहायता के लिए 24 घंटे की हेल्पलाइन सेवा शुरू कर दी गई है। जिन परिजनों का नेपाल में अपने परिवार या परिचितों से संपर्क नहीं हो पा रहा है, वे तुरंत जिला प्रशासन को सूचना दे सकते हैं।

सीवान और राज्य स्तर के हेल्पलाइन नंबर

जिला प्रशासन ने जिला हेल्पलाइन एवं जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, सीवान के नंबर 06154-242000 और व्हाट्सऐप नंबर 9473328100 जारी किए हैं। इसके अलावा राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र, बिहार के नंबर 1070, 0612-2294204 और 0612-2294205 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

भारतीय दूतावास और जरूरी जानकारी

नेपाल में मौजूद भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए भारतीय दूतावास, नेपाल के आपातकालीन नंबर +977 985 131 6807, +977 970 910 7500 और +977 981 032 6117 जारी किए गए हैं जिन पर व्हाट्सऐप से भी सूचना दी जा सकती है। हेल्पलाइन पर फोन करते समय प्रभावित व्यक्ति का पूरा नाम, मोबाइल नंबर, उम्र, नेपाल में आखिरी स्थान, यात्रा की तिथि और अन्य जरूरी विवरण देने को कहा गया है। प्रशासन ने परिजनों से घबराने के बजाय धैर्य रखने और केवल सही जानकारी साझा करने की अपील की है।

Share:

Comments

Leave a comment