सीवान के जीबी नगर में 24 घंटे के भीतर दो हत्याओं से फैली दहशत, पुलिस कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल

Ghazala Saheb14 September 20262 min read10 viewsBihar
सीवान के जीबी नगर में 24 घंटे के भीतर दो हत्याओं से फैली दहशत, पुलिस कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल

सीवान में अपराधियों के बढ़ते हौसले ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जीबी नगर थाना क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर दो हत्याओं की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इन वारदतों के बाद ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।

रोहित कुमार यादव की चाकू से गोदकर हत्या

पूर्व सरपंच नयन महतो के पुत्र अविनाश उर्फ धनजी महतो की अपहरण के बाद हत्या की घटना के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि पांडेयपुर खमहौरी गांव में 23 वर्षीय रोहित कुमार यादव की चाकू से गोदकर हत्या कर शव फेंक दिया गया। सोमवार की सुबह राजकीय मध्य विद्यालय के दक्षिण करीब 50 मीटर की दूरी पर रोहित का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने शव के पास खून के निशान, चाकू और करीब 10 जोड़ी चप्पलें देखीं।

पुलिस जांच और ग्रामीणों के आरोप

सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष रामाशंकर साह पुलिस बल और एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल के हालात से प्रथम दृष्टया मृतक और हमलावरों के बीच संघर्ष की आशंका जताई जा रही है और इस घटना में दो अन्य युवकों के घायल ہونے की बात भी सामने आई है। पुलिस ने परिजनों के मौखिक बयान के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक अविवाहित था, इसलिए पुलिस प्रेम प्रसंग समेत अन्य बिंदुओं और तकनीकी सेल की मदद से मोबाइल की पड़ताल कर रही है। हालांकि, इन घटनाओं ने पुलिस की गश्ती व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में रात्रि और संध्या गश्ती प्रभावी नहीं है और पुलिस वाहनों की कमी का तर्क देकर अपनी जिम्मेदारी से बच रही है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि सूरज ढलते ही राजकीय विद्यालय के आसपास शराबियों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता है जिसकी सूचना कई बार पुलिस को दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की पुष्टि की है लेकिन अनुसंधान प्रभावित होने का हवाला देते हुए अन्य जानकारी देने से इनकार कर दिया है।

Share:

Comments

Leave a comment