सीवान की सभी 283 पंचायतों में खुलेंगे जीविका सुधा बिक्री केंद्र, महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार

Ghazala Saheb29 August 20261 min read213 viewsBihar
सीवान की सभी 283 पंचायतों में खुलेंगे जीविका सुधा बिक्री केंद्र, महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार

सीवान में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत सीवान सदर प्रखंड की जीयाय पंचायत में जिले के पहले जीविका सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने फीता काटकर किया। इस योजना के तहत जिले की सभी 283 पंचायतों को जोड़ा जाएगा। पहले चरण में 231 पंचायतों में केंद्र खोले जाएंगे और दूसरे चरण में 52 पंचायतों को जोड़ा जाएगा।

जिलाधिकारी का बयान

जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं को केवल सरकारी योजनाओं का लाभ देना काफी नहीं है बल्कि उन्हें स्थायी रोजगार और बेहतर आय से जोड़ना जरूरी है। यह केंद्र ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। जीविका के माध्यम से महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर वित्तीय समावेशन और कौशल विकास पर काम किया जा रहा है।

सुधा और जीविका का समन्वय

यह पहल जीविका और सुधा यानी कॉम्फेड के समन्वय से चलाई जा रही है। इससे महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ेगी और वे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में योगदान देंगी। जीविका सीवान के जिला परियोजना प्रबंधक करुणा शंकर ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है।

Share:

Comments

Leave a comment