सीवान में श्रीकृष्ण बाल मेला: बाल कृष्ण-राधा के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन, बच्चों की प्रतिभा ने जीता सबका दिल

Ghazala Saheb3 September 20261 min read20 viewsBihar
सीवान में श्रीकृष्ण बाल मेला: बाल कृष्ण-राधा के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन, बच्चों की प्रतिभा ने जीता सबका दिल

सीवान में सोसाइटी हेल्पर ग्रुप ट्रस्ट की ओर से भगवान पैलेस में गुरुवार को श्रीकृष्ण बाल मेला 2026 का आयोजन किया गया। इस मेले में बाल कृष्ण और राधा रानी के रूप में सजे सैकड़ों बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रूपेश कुमार सोनी, डॉ. गणेश दत्त पाठक, डॉ. शम्सुद्दीन आजाद, डॉ. आरती आलोक वर्मा, पत्रकार अरविंद पाठक, राजा भैया और आशीष कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नृत्य, गायन और विभिन्न खेलों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। मेले में बच्चों ने बाल कृष्ण और राधा रानी का रूप धारण कर अपनी आकर्षक वेशभूषा से सभी का ध्यान खींचा और आयोजन स्थल पर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को ट्रस्ट की ओर से पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि संजय पाण्डेय ने कहा कि सोसाइटी हेल्पर ग्रुप ट्रस्ट, टीम अनमोल द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है और इस तरह के आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा को मंच मिलता है।

ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष अनमोल कुमार ने कहा कि श्रीकृष्ण बाल मेला जैसे आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति और संस्कारों के प्रति जागरूकता पैदा करते हैं। मौके पर ट्रस्ट के सचिव अभिमन्यु कुमार, कार्यकारिणी अध्यक्ष चंदन कुमार, कोषाध्यक्ष सूरज कुमार, प्रवक्ता नीतीश कुमार, आशीष रंजन, कंचन, प्रीतम, अंकित कुमार सहित ट्रस्ट के सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment