सीवान में ट्रेन से गिरकर विदेश से लौटे युवक की दर्दनाक मौत, सदर अस्पताल में तोड़ा दम

Ghazala Saheb21 August 20261 min read83 viewsBihar
सीवान में ट्रेन से गिरकर विदेश से लौटे युवक की दर्दनाक मौत, सदर अस्पताल में तोड़ा दम

बिहार के सीवान जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक सप्ताह पहले ही विदेश से घर लौटे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई है। मृतक की पहचान जीरादेई थाना क्षेत्र के चंदौली गंगौली गांव निवासी वसीम खान के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय टुन्ना खान के पुत्र थे। - वसीम खान करीब एक सप्ताह पहले ही विदेश से अपने घर लौटे थे। - वह अपनी मां और बहन के साथ अपने चाचा से मिलने फुलवारी शरीफ, पटना गए थे। - शुक्रवार को मां और बहन के साथ वह ट्रेन से वापस लौट रहे थे। - सीवान जंक्शन के माल गोदाम के समीप ट्रेन से गिरने के बाद सदर अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, वसीम खान अपनी मां और बहन के साथ ट्रेन से वापस लौट रहे थे। मां और बहन जीरादेई स्टेशन पर उतर गईं, जबकि वसीम ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े थे। परिजनों के अनुसार, उन्हें उस समय पता नहीं चला कि वसीम ट्रेन से नीचे गिर गए हैं।

सीवान जंक्शन के माल गोदाम के समीप गंभीर रूप से घायल अवस्था में वसीम के मिलने की सूचना के बाद आरपीएफ के पदाधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे। उन्हें तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आरपीएफ की जांच के दौरान वसीम के पास से फुलवारी शरीफ से सीवान जंक्शन का रेल टिकट भी मिला है। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share:

Comments

Leave a comment