स्मृति मंधाना का नया मिशन: यूनिसेफ इंडिया की बनीं सेलिब्रिटी एडवोकेट

Ghazala Saheb11 October 20261 min read0 viewsBihar
स्मृति मंधाना का नया मिशन: यूनिसेफ इंडिया की बनीं सेलिब्रिटी एडवोकेट

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी और दिग्गज बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अब खेल के मैदान के साथ-साथ सामाजिक बदलाव की दिशा में भी एक बड़ी भूमिका निभाने का फैसला किया है। यूनिसेफ (UNICEF) इंडिया ने रविवार को घोषणा की कि स्मृति मंधाना को संस्था के 'सेलिब्रिटी एडवोकेट' के रूप में नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति 'अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस' (11 अक्टूबर) के विशेष अवसर पर की गई है। इस नई भूमिका के माध्यम से स्मृति लड़कियों के अधिकारों, उनकी सुरक्षा, उनकी क्षमता और उनके नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए काम करेंगी। वह लड़कियों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने और उनके सशक्तिकरण के लिए यूनिसेफ के प्रयासों में हाथ बटाएंगी।

लड़कियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान

Share:

Comments

Leave a comment