सोनपुर में बनेगा बिहार का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 3,800 मीटर के 3 रनवे

बिहार के विमानन बुनियादी ढांचे में एक क्रांतिकारी बदलाव आने वाला है। सारण जिले के सोनपुर में बिहार का सबसे बड़ा सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फिजिबिलिटी रिपोर्ट को आधिकारिक मंजूरी दे दी गई है।
सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, भारत सरकार के उपक्रम राइट्स (RITES) द्वारा तैयार इस रिपोर्ट को हरी झंडी मिलने के बाद अब इस महत्वाकांक्षी परियोजना के धरातल पर उतरने का रास्ता साफ हो गया है। इस विशाल प्रोजेक्ट की कुल अनुमानित लागत लगभग 37,000 करोड़ रुपए है।