सोनपुर मेला 2026 की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

Ghazala Saheb29 August 20261 min read33 viewsBihar
सोनपुर मेला 2026 की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

सारण में आगामी 23 नवंबर 2026 को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तैयारियों को लेकर शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। मेला समिति की यह बैठक समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मेला समिति के सदस्यों ने मेले को बेहतर, भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए कई सुझाव दिए।

प्रशासनिक तैयारियां और निर्देश

जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान मेला क्षेत्र की मुख्य सड़कों, वैकल्पिक मार्गों, पार्किंग, बिजली, पानी, शौचालय और साफ-सफाई की व्यवस्था समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। सड़क निर्माण के लिए आरसीडी, आरडब्ल्यूडी और स्थानीय नगर पंचायत को आपसी तालमेल बनाकर तेजी से काम करने का आदेश दिया गया। मेला परिसर में स्वच्छता रखना प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता बताई गई।

धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम

सोनपुर मेले के पशु मेला, पशु प्रदर्शनी और बाबा हरिहरनाथ मंदिर की महाआरती को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। दुकानों और स्टॉलों की पहचान के लिए कलर कोडिंग लागू करने की बात कही गई। मुख्य आयोजन से दो दिन पहले मेला क्षेत्र को पूरी तरह सजाने का निर्देश नजारत शाखा को दिया गया। पर्यटकों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना डीडीसी और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी तैयार करेंगे।

Share:

Comments

Leave a comment