गंडक का कहर: बगहा में SSB की 21वीं वाहिनी का युद्ध स्तर पर रेस्क्यू

पश्चिम चम्पारण के बगहा और वाल्मीकिनगर क्षेत्र में गंडक नदी के रौद्र रूप ने भारी तबाही मचाई है। नदी के जलस्तर में अचानक आए उछाल के कारण चकदह, बिनटोली, कान्हा टोली और रोहुआ टोला जैसे दर्जनों गांव पूरी तरह पानी में डूब गए हैं। सैकड़ों घरों के जलमग्न होने से स्थानीय लोगों का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। इस संकट की घड़ी में एसएसबी (SSB) की 21वीं वाहिनी देवदूत बनकर उभरी है और राहत कार्यों में जुट गई है।
कमांडेंट के नेतृत्व में राहत कार्य तेज
बाढ़ की इस विकट परिस्थिति को देखते हुए कमांडेंट तपेश्वर संबित रावत के नेतृत्व में एसएसबी की 21वीं वाहिनी बगहा में तत्परता से राहत एवं बचाव अभियान चला रही है। कमांडेंट के निर्देश पर वाहिनी की रेपिड रिस्पांस टीम (RRT) और आपदा राहत टीम को जिला प्रशासन के साथ तालमेल बिठाकर बाढ़ प्रभावित गांवों में तैनात किया गया है। यह टीम वर्तमान में बचाव कार्यों में सबसे महत्वपूर्ण और अग्रिणी भूमिका निभा रही है।
300 से अधिक लोगों का सफल रेस्क्यू
अब तक चलाए गए बचाव