एसएसबी ने अररिया के डुमरबन्ना में लगाया निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर, बांटे गए मुफ्त दवाइयां

अररिया 25 अगस्त (हि.स.): एसएसबी 56वीं वाहिनी की बाह्य सीमा चौकी एच समवाय घुरना के कार्य क्षेत्र के डुमरबन्ना गांव में मंगलवार को एसएसबी की ओर से निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस शिविर में पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की गई और पशुपालकों को मुफ्त दवाइयां दी गईं।
पशु चिकित्सा शिविर की मुख्य बातें
पशु चिकित्सक द्वितीय कमान अधिकारी पूर्णिया डॉ. घनश्याम पटेल ने सीमावर्ती पशुओं के स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच की। परामर्श के अनुसार 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के पशु चिकित्सा शाखा के स्टाफ द्वारा स्थानीय पशुपालकों को मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया।
कितने पशुओं को मिला लाभ
पशु चिकित्सा शिविर में 33 सीमावर्ती पशुपालक के 174 पशु लाभान्वित हुए। सशस्त्र सीमा बल द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की स्थानीय ग्रामीणों द्वारा काफी सराहना की गई। इस अवसर पर एसएसबी 56वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट आशीष कुमार गुप्ता के साथ 13 अन्य कार्मिक एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।