सीमा सुरक्षा और फिटनेस का अनोखा संदेश, 40 किमी साइकिल चलाकर निकले एसएसबी जवान

Ghazala Saheb6 September 20261 min read23 viewsBihar
सीमा सुरक्षा और फिटनेस का अनोखा संदेश, 40 किमी साइकिल चलाकर निकले एसएसबी जवान

बगहा में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने सीमा सुरक्षा के साथ फिटनेस का संदेश देने के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। अब हर रविवार को जवान साइकिल पर सीमा क्षेत्र का जायजा लेते नजर आएंगे। इस अभियान के तहत एसएसबी 21वीं वाहिनी की ओर से 'संडे ऑन साइकिल' अभियान चलाया गया।

साइकिल यात्रा का मार्ग और दूरी

कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत के नेतृत्व में अधिकारी और जवानों ने वाहिनी मुख्यालय मंगलपुर, बगहा से साइकिल यात्रा शुरू की। जवान बॉर्डर रोड से होते हुए हरनाटांड़ स्थित लौकरिया थाना पहुंचे और वहां से वापस वाहिनी मुख्यालय लौटे। इस दौरान जवानों ने करीब 40 किलोमीटर की दूरी महज दो घंटा में पूरी की। साइकिल यात्रा के दौरान जवानों में खासा उत्साह देखा गया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य

सीमा क्षेत्र की सड़कों से गुजरते एसएसबी जवानों ने अपनी फिटनेस का प्रदर्शन करने के साथ ग्रामीणों के बीच सीमा सुरक्षा को लेकर भरोसे का संदेश दिया। कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत ने कहा कि फिट जवान ही सीमा की सुरक्षा को और मजबूती से निभा सकता है। यह अभियान केवल व्यायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि सीमा क्षेत्र से जुड़ाव और सुरक्षा के प्रति आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल है।

Share:

Comments

Leave a comment