छात्रों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार बिना शर्त करे रिहा: डॉ. चक्रपाणि

Ghazala Saheb25 August 20261 min read157 viewsBihar
छात्रों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार बिना शर्त करे रिहा: डॉ. चक्रपाणि

बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और वाटर कैनन के प्रयोग को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने गिरफ्तार छात्रों को अविलंब बिना शर्त रिहा करने और घायल छात्रों के समुचित इलाज की मांग की है।

छात्रों पर बल प्रयोग निंदनीय

डॉ. हिमांशु ने कहा कि छात्र हाथ में तिरंगा लेकर अपनी जायज मांगों के लिए मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे थे। रास्ते में उन पर बल प्रयोग किया गया जो निंदनीय है। उन्होंने मांग की कि घोषणाओं के बजाय शिक्षित युवाओं के लिए तत्काल बहाली निकालकर नौकरी दी जाए और ठोस नीति बनाई जाए।

Share:

Comments

Leave a comment