सुपौल में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने चार आंगनबाड़ी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

सुपौल में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस अंजू कुमारी ने प्रतापगंज प्रखंड के चार आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र संख्या 26, 90, 91 और 95 का जायजा लिया। निरीक्षण में सभी केंद्रों पर सेविका और सहायिका उपस्थित पाई गईं। पदाधिकारी ने केंद्रों पर बच्चों की गतिविधियों का अवलोकन किया।
अधिकारियों ने बच्चों को समय पर नाश्ता और गर्म पका हुआ भोजन देने का निर्देश दिया। इसके अलावा 'पोषण भी, पढ़ाई भी' गतिविधियों का गुणवत्तापूर्ण संचालन करने को कहा गया। बच्चों की साफ-सफाई और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश के साथ एफआरएस के जरिए टेक होम राशन बांटने को कहा गया।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत आठ और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत तीन पात्र लाभुकों का पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया। महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियमित निरीक्षण करने और आंगन ऐप पर ईसीसीई गतिविधियों से संबंधित प्रतिवेदन पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया।