सुपौल में ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति पर डीडीसी ने की समीक्षा बैठक

सुपौल में ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त इंद्रवीर कुमार ने गुरुवार को सरायगढ़ प्रखंड सभागार में की। बैठक में सरायगढ़ और राघोपुर प्रखंड के ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े सभी कर्मी उपस्थित रहे।
बैठक में उप विकास आयुक्त ने कई प्रमुख योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। इसमें वीबीजी राम जी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, स्वच्छता अभियान और अन्य योजनाएं शामिल थीं। इसके अलावा पीडी जेनरेशन, एचएच डिमांड, ई-केवाईसी, पौधरोपण, प्राथमिकता वाली योजनाएं, पीएम आवास योजना की तीनों किस्तों, मुख्यमंत्री आवास योजना तथा स्वच्छता अभियान के विभिन्न घटकों की प्रगति की समीक्षा की गई।
अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने को कहा। उन्होंने बैठक में उपस्थित बीडीओ, पीओ, बीसी-एलएसबीए, कनीय अभियंता, पीटीए, आवास सुपरवाइजर, आवास सहायक और पीआरएस को सभी अवयवों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ जल्द उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का समय पर निराकरण करने को कहा। समीक्षा बैठक में निदेशक एनईपी अनित कुमार, निदेशक अकाउंट आशुतोष कुमार, डीपीओ वीबीजी राम जी कृष्णकांत सिंह, डीसी सोनम कुमारी सहित ग्रामीण विकास विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।