सुपौल: डीएम सावन कुमार ने मरौना प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

सुपौल में जिलाधिकारी सावन कुमार ने मरौना प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्मली और मरौना के अधिकारियों के साथ बैठक कर सरकारी योजनाओं की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति पर असंतोष जताया। उन्होंने कृषि अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया और अंचलाधिकारी को भी आवश्यक कदम उठाने को कहा।
डीएम ने सेवा संकल्प और कायाकल्प अभियान के लक्ष्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की जानकारी ली और प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।