सुपौल: बिजली कटौती और जर्जर सड़कों से जनता बेहाल, युवा कांग्रेस ने खोला मोर्चा

सुपौल जिले में बिजली की अनियमित आपूर्ति और बदहाल सड़कों की समस्या अब बड़े आंदोलन का रूप लेती दिख रही है। युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा के नेतृत्व में समर्थकों ने सोमवार को समाहरणालय पहुंचकर जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से सदर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में व्याप्त बुनियादी समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की गई है।
बिजली की समस्या से पढ़ाई और जीवन प्रभावित
लक्ष्मण कुमार झा ने प्रशासन का ध्यान दिलाते हुए कहा कि सदर प्रखंड की बरूआरी, परसरमा परसौनी, बलहा और एकमा जैसी पंचायतों में बिजली की स्थिति बेहद चिंताजनक है। हल्की बारिश या हवा चलने मात्र से ही बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। कई बार तो घंटों और यहाँ तक कि रात भर बिजली गुल रहती है।
इस निरंतर बिजली कटौती का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई और लोगों के दैनिक कार्यों पर पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि आम जनजीवन सुचारू रूप से चल सके।
सड़कों पर भरा है तीन-चार फीट पानी
सड़कों की जर्जर स्थिति का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने बताया कि परसरमा परसौनी पंचायत के परसर्मा गांव में सड़कें पूरी तरह से टूट चुकी हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि कई स्थानों पर सड़कों पर तीन से चार फीट तक पानी जमा