बिहार में कार्यपालक सहायकों का अक्टूबर से राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी

Ghazala Saheb13 September 20261 min read9 viewsBihar
बिहार में कार्यपालक सहायकों का अक्टूबर से राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी

सुपौल में बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ की जिला इकाई की बैठक रविवार को बीएसएस कॉलेज परिसर में हुई। इस बैठक में संगठन को प्रखंड और अनुमंडल स्तर तक मजबूत करने के साथ विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाने का फैसला लिया गया।

संगठन का विस्तार और अल्टीमेटम

अगले 15 दिनों के भीतर जिले के सभी प्रखंडों और अनुमंडलों में संगठन का विस्तार किया जाएगा। सभी विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायकों के लिए समूह स्वास्थ्य बीमा और कॉरपोरेट सैलरी पैकेज लागू करने की मांग को लेकर सरकार को अल्टीमेटम दिया जाएगा। संघ ने कार्यपालक सहायकों को हटाकर आउटसोर्सिंग से कर्मियों की सेवा लेने की कोशिश का विरोध करने की बात कही।

आश्वासन के बाद भी नहीं हुआ फैसला

संघ के जिला उपाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि विभिन्न बैठकों और वार्ताओं में मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया गया था। उच्चस्तरीय समिति गठित करने का निर्णय लेने के बाद भी निर्धारित समय-सीमा बीतने पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। अब केवल आश्वासन नहीं बल्कि ठोस निर्णय चाहिए।

राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी

अक्टूबर 2026 में राज्य संघ के आह्वान पर सुपौल जिले के कार्यपालक सहायक राज्यव्यापी आंदोलन में शामिल होंगे। आवश्यकता पड़ने पर पटना में सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखी जाएंगी। पिछले करीब 15 वर्षों से संविदा के आधार पर कार्य कार्यपालक सहायकों को सम्मानजनक सेवा-सुरक्षा देने की मांग की गई है।

Share:

Comments

Leave a comment