सुपौल में 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण का हुआ समापन, 35 लोगों ने लिया भाग

Ghazala Saheb10 September 20261 min read7 viewsBihar
सुपौल में 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण का हुआ समापन, 35 लोगों ने लिया भाग

भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी, मरिचा में आयोजित 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का समापन नगर परिषद के पार्षद बबलू कुमार ने किया। इस प्रशिक्षण में कुल 35 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।

प्रशिक्षुओं को किया गया प्रेरित

संस्थान के निदेशक टी.एस. केरकेट्टा ने प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त जानकारी का उपयोग कर युवा एवं अन्य प्रशिक्षु बकरी पालन को रोजगार का जरिया बना सकते हैं। स्वरोजगार अपनाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ अपने जीवन स्तर में भी सुधार किया जा सकता है।

स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी

कार्यक्रम संचालक सह फैकल्टी मुकेश कुमार मुस्कान ने प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी प्रशिक्षुओं को मिलने वाले लाभ एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिनको अपने आप पर विश्वास होता है, वे स्वरोजगार करते हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण में मिली जानकारी को व्यवहार में उतारकर बकरी पालन को व्यवसाय के रूप में अपनाने की अपील की। समापन कार्यक्रम में फैकल्टी अनीश रंजन, कार्यालय सहायक तिरु रूपक, चेतन कुमार सिंह, किशन कुमार, पिंटू कुमार, अमित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Share:

Comments

Leave a comment