सुपौल में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, तापमान पहुंचा 36 डिग्री सेल्सियस

Ghazala Saheb23 August 20261 min read52 viewsBihar
सुपौल में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, तापमान पहुंचा 36 डिग्री सेल्सियस

सुपौल जिले में मानसून सक्रिय रहने के बावजूद उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। धूप निकलने के बाद तापमान बढ़ने और वातावरण में नमी अधिक रहने से लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

रविवार को जिले में अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह से ही वातावरण में उमस रहने के कारण घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।

दोपहर के समय बाजार और प्रमुख सड़कों पर भी गर्मी का असर दिखाई दे रहा है। लोग धूप से बचने के लिए छाता, गमछा और अन्य साधनों का सहारा ले रहे हैं।

हालांकि, मौसम विभाग ने सुपौल समेत बिहार के कई जिलों में बारिश और तेज हवा की संभावना जताई है। रविवार को सुपौल में भी बारिश-आंधी का पूर्वानुमान है।

इधर, शनिवार को राघोपुर प्रखंड क्षेत्र में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। बारिश से धान की फसल को भी फायदा पहुंचा है और पिछले दिनों बारिश नहीं होने से किसान फसल को लेकर चिंतित थे।

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच लोगों को तेज धूप और उमस के दौरान पर्याप्त पानी पीने तथा अनावश्यक रूप से दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी जा रही है। अनावश्यक रूप से दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी जा रही है।

Share:

Comments

Leave a comment