सुपौल: कोसी नदी के जलस्तर को लेकर प्रशासन की सख्त अपील, अफवाहों से बचें

Ghazala Saheb27 August 20261 min read297 viewsBihar
सुपौल: कोसी नदी के जलस्तर को लेकर प्रशासन की सख्त अपील, अफवाहों से बचें

सुपौल में कोसी नदी के जलस्तर को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। जिलाधिकारी सावन कुमार ने लोगों से केवल प्रशासन की आधिकारिक सूचना पर भरोसा करने को कहा है।

कोसी बराज का जलस्तर और डिस्चार्ज

प्रशासन के अनुसार 27 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे कोसी बराज क्षेत्र से डाउनस्ट्रीम डिस्चार्ज 1,46,325 क्यूसेक दर्ज किया गया। पश्चिमी कोसी मुख्य नहर में 4,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है जबकि पूर्वी कोसी मुख्य नहर में डिस्चार्ज शून्य है। कुल डिस्चार्ज 1,50,325 क्यूसेक दर्ज हुआ और बैराज के 17 गेट खुले हैं।

प्रशासन की निगरानी और निर्देश

बराज का जलस्तर और प्रवाह 1,00,250 क्यूसेक दर्ज किया गया है और वर्तमान स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिलाधिकारी ने अफवाहों को आगे प्रसारित न करने और आपदा की स्थिति में केवल आधिकारिक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Share:

Comments

Leave a comment