सुपौल न्यायमंडल में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 20 पीठों का गठन, 12 सितंबर को होगा आयोजन

Ghazala Saheb10 September 20261 min read13 viewsBihar
सुपौल न्यायमंडल में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 20 पीठों का गठन, 12 सितंबर को होगा आयोजन

सुपौल में 12 सितंबर, शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए कुल 20 पीठों का गठन किया गया है। यह आयोजन सुपौल न्याय मंडल में मामलों के त्वरित और प्रभावी निष्पादन के लिए किया जा रहा है।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष राजेश कुमार बच्चन के मार्गदर्शन में इन पीठों के माध्यम से समझौता योग्य मामलों का निष्पादन होगा। लोक अदालत का आयोजन सुबह 10 बजे से सिविल कोर्ट, सुपौल एवं अनुमंडलीय सिविल कोर्ट, वीरपुर में किया जाएगा।

सुपौल में कुल 16 पीठ गठित हैं जिनमें 12 नियमित पीठ और लंबित ट्रैफिक चालान के लिए चार विशेष पीठ शामिल हैं। वीरपुर अनुमंडलीय सिविल कोर्ट में कुल चार पीठ गठित की गई हैं जहां आपराधिक समझौता योग्य मामलों का निष्पादन होगा।

पक्षकारों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क और स्वास्थ्य केंद्र बनाए गए हैं जहाँ पैरा-लीगल वॉलंटियर्स की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने नागरिकों से लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की है।

Share:

Comments

Leave a comment