सुपौल: पिपरा में डीडीसी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, लंबित आवास जल्द पूरा करने का निर्देश

Ghazala Saheb2 September 20261 min read29 viewsBihar
सुपौल: पिपरा में डीडीसी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, लंबित आवास जल्द पूरा करने का निर्देश

सुपौल, 02 सितंबर: पिपरा प्रखंड परिसर स्थित टीपीसी भवन में बुधवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) इन्द्रविर कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, मनरेगा के तहत विकसित भारत जी राम जी योजना सहित अन्य विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।

योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

डीडीसी ने पंचायतवार योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी पंचायतों में लंबित प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ मनरेगा के तहत मानव दिवस सृजन एवं वृक्षारोपण के निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करने को कहा।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

डीडीसी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना और योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करना सभी संबंधित कर्मियों की जिम्मेदारी है। कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति में कोताही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

बैठक में बीडीओ अमरेन्द्र पंडित, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा मनोज कुमार, प्रखंड समन्वयक लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, आवास पर्यवेक्षक, पंचायत रोजगार सेवक, आवास सहायक सहित अन्य प्रखंड स्तरीय कर्मी उपस्थित थे।

Share:

Comments

Leave a comment