सुपौल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप के तहखाने से 70 किलो गांजा बरामद

Ghazala Saheb12 September 20261 min read8 viewsBihar
सुपौल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप के तहखाने से 70 किलो गांजा बरामद

सुपौल के बलुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शुक्रवार की शाम विशनपुर चौक के पास एक टाटा पिकअप वाहन के तहखाने से 70 पैकेट गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे का कुल वजन लगभग 70 किलोग्राम है। पुलिस ने गांजा और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है, लेकिन तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बलुआ थाना क्षेत्र से गांजे की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने विशनपुर चौक के पास नाकेबंदी की। स्टेट हाईवे पर एक संदिग्ध टाटा पिकअप वाहन (बीआर 50 जीबी 0694) दिखाई देने पर पुलिस ने उसका पीछा किया। पुलिस को पीछे आते देख चालक ने वाहन को पुराने थाने के पास छोड़ दिया और चालक सहित सभी तस्कर वहां से भाग निकले।

पुलिस ने जब छोड़े गए पिकअप वाहन की तलाशी ली, तो उसके तहखाने में छिपाकर रखा गया गांजा मिला। थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। फरार तस्करों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि गांजे की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

Share:

Comments

Leave a comment