रक्षाबंधन से पहले सुपौल में मिठाई की दुकानों पर जांच की मांग, मिलावट को लेकर लोगों में चिंता

Ghazala Saheb27 August 20261 min read143 viewsBihar
रक्षाबंधन से पहले सुपौल में मिठाई की दुकानों पर जांच की मांग, मिलावट को लेकर लोगों में चिंता

रक्षाबंधन पर्व नजदीक आते ही सुपौल जिले के बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है। स्टेशन चौक, महावीर चौक, पथरा चौक, निर्मली बाजार, थुमहा बाजार और पिपरा बाजार में मिठाई और राखी की दुकानों पर ग्राहकों की संख्या बढ़ गई है।

मिलावट को लेकर बढ़ी चिंता

त्योहार की मांग के बीच मिठाइयों की गुणवत्ता और संभावित मिलावट को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि बाजार में बिकने वाली मिठाइयों की गुणवत्ता सीधे लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ जाती है।

प्रशासन से निरीक्षण की मांग

स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से पर्व से पहले मिठाई दुकानों का निरीक्षण कराने की मांग की है। जांच के दौरान दूध, खोवा, घी, तेल और अन्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता परखने की बात कही गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग, सुपौल से संपर्क करने पर बताया गया कि तैयार मिठाइयों की जांच के लिए खाद्य निरीक्षक से संपर्क करना होगा।

Share:

Comments

Leave a comment