सुपौल में रौनियार महासभा का सफल आयोजन, गणेश कुमार गुप्ता बने नए जिला अध्यक्ष

Ghazala Saheb23 August 20261 min read28 viewsBihar
सुपौल में रौनियार महासभा का सफल आयोजन, गणेश कुमार गुप्ता बने नए जिला अध्यक्ष

सुपौल में रविवार को कौशल्या बैंक्विट हॉल में रौनियार महासभा का सफल आयोजन किया गया जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। महासभा का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित करना, आपसी एकजुटता को मजबूत करना तथा सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास की दिशा में सामूहिक प्रयास को आगे बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष बजरंगी गुप्ता, युवा प्रदेश संगठन मंत्री रवि गुप्ता, प्रमंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता तथा जिला अध्यक्ष सहरसा विजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जिनकी अध्यक्षता हरे राम गुप्ता ने की।

संगठन की मजबूती और विस्तार पर चर्चा

कार्यक्रम के दौरान रौनियार समाज की एकजुटता, संगठन के विस्तार और समाज के हित में किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गई जिसमें वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की मजबूती उसके संगठन और आपसी सहयोग पर निर्भर करती है और सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। बैठक में युवाओं की भूमिका पर भी चर्चा हुई कि युवा समाज की शक्ति हैं और उन्हें संगठन से जोड़कर शिक्षा, रोजगार, सामाजिक जागरूकता तथा समाज सुधार से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

नई जिला कमेटी का हुआ गठन

संगठन को जिला स्तर पर मजबूत बनाने के लिए नई जिला कमेटी की घोषणा की गई जिसमें सर्वसम्मति से गणेश कुमार गुप्ता को अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा, सुपौल जिला का जिला अध्यक्ष बनाया गया। अभय कुमार को कोषाध्यक्ष तथा शिव शंकर गुप्ता को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सदस्यों ने कहा कि संगठन का विस्तार प्रखंड और पंचायत स्तर तक किया जाएगा ताकि समाज के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा सके।

Share:

Comments

Leave a comment