सुपौल में 8 सितंबर को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 20 से अधिक कंपनियां देंगी 10 हजार नौकरियां

Ghazala Saheb1 September 20261 min read273 viewsBihar
सुपौल में 8 सितंबर को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 20 से अधिक कंपनियां देंगी 10 हजार नौकरियां

सुपौल में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर देने के लिए जिला नियोजनालय की ओर से 8 सितंबर 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक संयुक्त श्रम भवन परिसर, जिला नियोजनालय, सुपौल में लगेगा। आयोजन स्थल सरकारी आईटीआई सुपौल के समीप डीआरसीसी के ठीक पीछे स्थित है।

कौन सी कंपनियां लेंगी हिस्सा

जिला नियोजन पदाधिकारी के अनुसार इस रोजगार मेले में 20 से अधिक निजी कंपनियां भाग लेंगी। इन कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर 10 हजार से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें वित्त, ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग, कंस्ट्रक्शन, सुरक्षा गार्ड, स्वास्थ्य और हॉस्पिटैलिटी जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

योग्यता और जरूरी दस्तावेज

मेले में 8वीं, 10वीं, केवाईपी, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, बीटेक और एमबीए पास युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं। स्थानीय और बाहरी नियोजक युवाओं का चयन करेंगे। बिहार रोजगार सेतु पोर्टल के माध्यम से स्पॉट रजिस्ट्रेशन और चयन प्रक्रिया कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, आधार कार्ड और शैक्षणिक प्रमाण-पत्र लाने होंगे।

Share:

Comments

Leave a comment