सुपौल में संत रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय शिविर का हुआ भव्य शुभारंभ

Ghazala Saheb27 August 20261 min read35 viewsBihar
सुपौल में संत रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय शिविर का हुआ भव्य शुभारंभ

सुपौल में 27 अगस्त को श्री गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर पंचायत सरकार भवन करिहो, वार्ड नंबर-03 में श्री गुरु संत रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता सचिदानंद सुमन ने श्री गुरु संत रविदास जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य

इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी ने उपस्थित लोगों को शिविर के उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार के विभिन्न 22 विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पात्र लोगों को शत-प्रतिशत आच्छादित करने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में सभी 22 विभागों के स्टॉल लगाए गए थे।

योजनाओं का लाभ और वितरण

अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि जो भी पात्र व्यक्ति किसी सरकारी योजना के लाभ से वंचित हैं, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित विभाग के स्टॉल पर आवेदन जमा करें। कार्यक्रम के दौरान विकास मित्रों द्वारा शिविर से पूर्व प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को लाभ प्रदान किया गया। अपर समाहर्ता सचिदानंद सुमन ने 10 लाभुकों को राशन कार्ड, 19 लाभुकों को आयुष्मान कार्ड, 9 लाभुकों को जॉब कार्ड तथा 8 लाभुकों को ई-श्रम कार्ड वितरित किया। कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 5 लाभुकों को तीन-तीन हजार रुपये का चेक एवं प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।

Share:

Comments

Leave a comment