सुपौल में पंखा ठीक करने के दौरान करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत

Ghazala Saheb24 August 20261 min read176 viewsBihar
सुपौल में पंखा ठीक करने के दौरान करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत

सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह बिजली का करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नीतीश कुमार के रूप में हुई है, जो होगेंद्र यादव के पुत्र हैं। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

घटना की पूरी जानकारी

सोमवार सुबह घर का पंखा खराब हो गया था जिसे नीतीश कुमार ठीक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान अचानक पंखे में बिजली का करंट आ गया जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और जमीन पर गिर पड़ा।

अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित

हादसे के बाद परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर उमेश कुमार मंडल ने जांच के बाद नीतीश कुमार को मृत घोषित कर दिया।

Share:

Comments

Leave a comment