जीडीपी के आंकड़ों ने विपक्ष के नकारात्मक नैरेटिव की पोल खोल दी: सुरेश रूंगटा

Ghazala Saheb1 September 20261 min read179 viewsBihar
जीडीपी के आंकड़ों ने विपक्ष के नकारात्मक नैरेटिव की पोल खोल दी: सुरेश रूंगटा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश रूंगटा ने कहा कि वित्त वर्ष-2026-27 की पहली तिमाही में भारत का सकल घरेलू उत्पाद 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ा है, जो पूरे विश्व में सबसे उच्चतम स्तर पर है। यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि भारत की मजबूत आर्थिक बुनियाद और तेज विकास की साफ तस्वीर है। जब पूरा विश्व वैश्विक मंदी और ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण ऊर्जा संकट से त्राहिमाम कर रहा है, उस वक्त भी भारत की अर्थव्यवस्था न सिर्फ तेजी से आगे बढ़ रही है, बल्कि शीर्ष पर है।

राहुल गांधी पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बार-बार भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर देश में निराशा का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को डेड तक बताने का दावा किया था। अगर भारत की अर्थव्यवस्था मृत है तो 7.8 प्रतिशत की यह वृद्धि कहां से आ गई और यह किस बात का प्रमाण है? देश की जनता जमीनी हकीकत को समझती है एवं धरातल पर होने वाले विकास कार्यों को देख रही है।

आर्थिक प्रगति और विपक्ष की राजनीति

विश्व के सभी देशों ने भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत के कारण इसकी श्रेष्ठता को स्वीकार किया है। विपक्ष को देश की उपलब्धियों पर ओछी राजनीति करने के बजाय तथ्यों को स्वीकार कर विकास पर गर्व करना चाहिए। देश की आर्थिक प्रगति को नकारना करोड़ों भारतीयों के परिश्रम को अपमानित करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास यात्रा तेजी से आगे बढ़ रही है।

Share:

Comments

Leave a comment