शिक्षक दिवस पर फारबिसगंज में ज्ञान-विज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित, विद्या मंदिर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

अररिया में शिक्षक दिवस के मौके पर ज्ञान-विज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार जिलों के विद्यालयों के छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप जलाकर और सरस्वती वंदना के साथ की गई।
प्रतियोगिता में संस्कृति ज्ञान, विज्ञान, संस्कृत, अंग्रेजी, वैदिक गणित और कंप्यूटर विषयों के मुकाबले हुए। विद्या मंदिर फारबिसगंज के छात्रों ने कई श्रेणियों में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।