तेजस्वी का बड़ा आरोप: 'भाजपा का कठपुतली है चुनाव आयोग, लोकतंत्र पर हमला'

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर बेहद गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि देश में लोकतंत्र को जानबूझकर कुचला जा रहा है और चुनाव आयोग अब पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारों पर काम करने वाली एक संस्था बन गया है।
विपक्षी दलों के गठबंधन 'INDIA bloc' ने चुनावी अनियमितताओं और मतदाता सूची में गड़बड़ी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस विरोध के तहत विपक्षी नेता आज सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च कर रहे हैं ताकि अपनी मांगों को न्यायपालिका के समक्ष रख सकें।
बिहार से शुरू हुई चुनावी गड़बड़ी के खिलाफ जंग
तेजस्वी यादव ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि मतदाता सूची के 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) के खिलाफ विरोध की चिंगारी बिहार से ही उठी थी। उन्होंने दावा किया कि