किशनगंज में टीवीएस के नाम पर नकली पार्ट्स बेचने का भंडाफोड़, दुकानदार पर प्राथमिकी दर्ज

Ghazala Saheb23 August 20261 min read49 viewsBihar
किशनगंज में टीवीएस के नाम पर नकली पार्ट्स बेचने का भंडाफोड़, दुकानदार पर प्राथमिकी दर्ज

किशनगंज सदर थाना क्षेत्र में टीवीएस मोटर कंपनी के नाम पर कथित रूप से नकली पार्ट्स बेचने का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि के आवेदन पर दुकान संचालक के खिलाफ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुकान से बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है।

छापेमारी के दौरान हुआ खुलासा

टीवीएस मोटर कंपनी की ओर से बाजार में बिक्री किए जा रहे पार्ट्स की जांच के लिए तन्मय घोष अधिकृत प्रतिनिधि हैं। वह 21 अगस्त को अपने सहयोगी के साथ किशनगंज थाना क्षेत्र की विभिन्न दुकानों का सर्वे कर रहे थे। इसी दौरान कॉल्टेक्स चौक के समीप स्थित आलम टायर शॉप की जांच की गई, जहां से टीवीएस कंपनी के नाम से कथित नकली पार्ट्स मिलने का दावा किया गया।

दुकानदार नहीं दिखा पाया वैध कागजात

जांच के दौरान बरामद पार्ट्स की पहचान नकली के रूप में की गई और पुलिस के सहयोग से सामान को जब्त कर जब्ती सूची तैयार की गई। दुकान संचालक छोटू आलम अंसारी से बरामद सामान के भंडारण एवं बिक्री से संबंधित वैध कागजात मांगे गए, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। कंपनी के प्रतिनिधि ने इसे ट्रेडमार्क और कॉपीराइट कानून का उल्लंघन बताया है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब इस मामले की विधिवत जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share:

Comments

Leave a comment