सुपौल में गेहुआ नदी से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी

सुपौल जिले के मरौना थाना क्षेत्र के अगरगरहा गांव के पास बुधवार को गेहुआ नदी से करीब 45 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी में शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने तुरंत इस घटना की जानकारी मरौना थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही मरौना थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव की पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मरौना थानाध्यक्ष रमन भास्कर ने बताया कि अगरगरहा गांव के पास गेहुआ नदी से करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है।
शव पर किसी तरह के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल पुलिस पहचान कराने का पूरा प्रयास कर रही है। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लापता लोगों की जानकारी भी जुटा रही है।