नवादा में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका पर पुलिस जांच शुरू

Ghazala Saheb31 August 20261 min read187 viewsBihar
नवादा में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका पर पुलिस जांच शुरू

नवादा नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर इलाके में एक मकान के नीचे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच और पूछताछ जारी

डीएसपी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश कर रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Share:

Comments

Leave a comment