यूपी-बिहार के पुरुषों की नौकरी पर 'बैन'? कर्नाटक कंपनी के फैसले पर मचा बवाल, बीजेपी नेता ने घेरा

कर्नाटक की एक निजी कंपनी द्वारा उत्तर भारत के चार राज्यों के पुरुष उम्मीदवारों की भर्ती पर रोक लगाने के फैसले ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। इस फैसले को लेकर बीजेपी नेता दानिश इकबाल ने कड़ी आपत्ति जताई है और इसे सीधे तौर पर भेदभावपूर्ण करार दिया है।
क्या है पूरा मामला?
यह विवाद तब शुरू हुआ जब कर्नाटक की इस कंपनी के संस्थापक और सीईओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक घोषणा की। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अब उनकी कंपनी में उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश से आने वाले पुरुष उम्मीदवारों पर विचार नहीं किया जाएगा।
सीईओ ने इस फैसले के पीछे एक गंभीर कारण बताया है। उनके अनुसार, यह कदम एक हालिया अनुशासनहीनता की घटना के बाद उठाया गया है। सीईओ ने दावा किया कि करीब दो हफ्ते पहले एक कर्मचारी को नौकरी से निकाला गया था, जो इन चार राज्यों में से ही एक