पटना उच्च न्यायालय के 49वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में वी. कामेश्वर राव ने ली शपथ

बिहार के राज्यपाल ने रविवार शाम लोकभवन में पटना उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश वी. कामेश्वर राव को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव ने शपथ लेने के साथ ही पटना उच्च न्यायालय के 49वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव को उनकी इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। शीर्ष अदालत के कॉलेजियम ने छह अगस्त 2026 को हुई अपनी बैठक में दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश वी. कामेश्वर राव को पटना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की अनुशंसा की थी।
इससे पहले पटना उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय 11 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुधीर सिंह कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव के पदभार ग्रहण करने के बाद पटना उच्च न्यायालय को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है।