बिहार के वैशाली में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, हादसे में चार कर्मचारी घायल

Ghazala Saheb10 September 20261 min read15 viewsBihar
बिहार के वैशाली में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, हादसे में चार कर्मचारी घायल

बिहार के वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में एनएच-139 डब्ल्यू फोरलेन पर निर्माणाधीन पुल का भारी लॉन्चर अचानक गिर गया। इस हादसे में चार कर्मचारी घायल हुए हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया, जिनमें से तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया है।

एनएचएआई की जानकारी

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 139 डबल्यू पर पुल निर्माण कार्य के दौरान लॉन्चर शिफ्टिंग की प्रक्रिया के समय यह भारी लॉन्चर अचानक गिर गया। घटना में कार्यस्थल पर मौजूद चार श्रमिक घायल हुए हैं। पुल के स्ट्रक्चर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

घायलों का इलाज और सुरक्षा उपाय

एनएचएआई ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद सभी घायल श्रमिकों को त्वरित चिकित्सा सहायता हेतु नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका समुचित इलाज जारी है। परियोजना टीम द्वारा उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है। एनएचएआई परियोजना की उच्च गुणवत्ता, कार्यस्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा और समयबद्ध निर्माण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पुनर्मूल्यांकन किया जा रहा है।

Share:

Comments

Leave a comment