25 सितंबर को एक साथ गूंजेगा 'वंदे मातरम्': एक करोड़ कंठों से निकलेगा राष्ट्रभक्ति का स्वर

Ghazala Saheb23 September 20261 min read3 viewsBihar
25 सितंबर को एक साथ गूंजेगा 'वंदे मातरम्': एक करोड़ कंठों से निकलेगा राष्ट्रभक्ति का स्वर

भारत के गौरवशाली राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 25 सितंबर को देश एक अभूतपूर्व राष्ट्रभक्ति के उत्सव का साक्षी बनेगा। 'नमामि भारतम्' कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे देश के लाखों स्थानों पर एक साथ सामूहिक गायन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक महाअभियान का लक्ष्य एक करोड़ से अधिक लोगों को एक साथ राष्ट्रगीत के स्वर में पिरोना है।

विद्या भारती के माध्यम से देशभर में फैलेगा राष्ट्रवाद का संदेश

इस विशाल आयोजन की तैयारियों को लेकर सीवान के महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर में एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। विद्या भारती के माध्यम से इस अभियान को एक व्यापक जन-आंदोलन बनाने की योजना है।

  • प्रमुख केंद्र: देशभर में संचालित विद्या भारती के 12,500 विद्यालय
Share:

Comments

Leave a comment