बक्सर के वरीय अधिवक्ता विंध्याचल राय बने बिहार के अपर महाधिवक्ता, इलाके में खुशी की लहर

Ghazala Saheb12 September 20262 min read9 viewsBihar
बक्सर के वरीय अधिवक्ता विंध्याचल राय बने बिहार के अपर महाधिवक्ता, इलाके में खुशी की लहर

बक्सर और डुमरांव के नगर के निशा नगर निवासी और पटना उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता विंध्याचल राय को राज्य का अपर महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति बिहार विधि पदाधिकारी नियमावली 2023 के प्रावधानों के तहत गठित चयन समिति की अनुशंसा के आलोक में पटना उच्च न्यायालय में सरकारी मुकदमों के संचालन के लिए विधि पदाधिकारियों की कोटि में अपर महाधिवक्ता के पद पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन द्वारा की गई है। इस खबर के मिलते ही डुमरांव नगर और उनके गृह विधानसभा क्षेत्र ब्रह्मपुर में खुशियों की लहर दौड़ गई तथा शुभचिंतकों और समर्थकों ने आपस में मिठाई बांटकर खुशियां मनाई।

मूल निवास और राजनीतिक सफर

वरीय अधिवक्ता विंध्याचल राय डुमरांव अनुमंडल के ब्रह्मपुर प्रखंड के जवही जगदीशपुर गांव के मूल निवासी हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर वकालत पेशे की शुरुआत अपने गृह जिले बक्सर से कर राज्य के वरीय अधिवक्ताओं में अपना नाम दर्ज कराया है और वे अभी भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक भी हैं। वे छात्र जीवन से सामाजिक सरोकार और राष्ट्रवादी छात्र संगठन एबीवीपी से जुड़े रहे हैं।

लोगों ने दी बधाई

विंध्याचल राय को राज्य का अपर महाधिवक्ता बनाए जाने पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक दलों के लोगों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में स्थानीय विधायक व जदयू विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट राहुल कुमार सिंह, युवराज शिवांग विजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह भुवन, मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह, शिक्षाविद डा. रमेश सिंह, समाजसेवी राजीव रंजन सिंह, भाजयुमो नेता व पूर्व वार्ड पार्षद सोनू राय, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष निहार रंजन, सुनील सिद्धार्थ, अजय प्रताप सिंह, नप के पूर्व उप चेयरमैन चुनमुन प्रसाद वर्मा, भाजपा जिला प्रवक्ता शक्ति राय, जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार कुंवर, डुमरांव अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ओमदेव सिंह, सचिव पृथ्वीनाथ शर्मा, पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चंदन सिंह, विशेष लोक अभियोजक अरविंद चौबे, अधिवक्ता मनोज श्रीवास्तव, अधिवक्ता तेज प्रताप सिंह छोटे, मो. इजहार सहित अन्य लोग शामिल हैं।

Share:

Comments

Leave a comment