मलेशिया में फर्जी वीजा का खेल: जेल में मजदूर, तस्करों पर कार्रवाई की मांग

Ghazala Saheb7 October 20261 min read0 viewsBihar
मलेशिया में फर्जी वीजा का खेल: जेल में मजदूर, तस्करों पर कार्रवाई की मांग

किशनगंज: कोचाधामन क्षेत्र के गरीब मजदूरों के सुनहरे भविष्य का सपना एक बड़े धोखे में बदल गया है। बेहतर रोजगार की तलाश में मलेशिया में फंसे मजदूर अब वहां की जेलों में बंद हैं, क्योंकि उन्हें फर्जी वीजा के जाल में फंसाकर अवैध तरीके से विदेश भेजा गया था।

एजेंटों के जाल में फंसे निर्दोष मजदूर

इस गंभीर मानव तस्करी के मामले ने सीमांचल में हड़कंप मचा दिया है। जिला परिषद सदस्य इंजीनियर नासिक नदीर ने पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार से मुलाकात कर इस पूरे गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि एजेंट हाजी नाहिद गनी ने मजदूरों को फर्जी और गलत वीजा उपलब्ध कराकर मलेशिया भेजा।

Share:

Comments

Leave a comment