संवैधानिक संस्थाओं को नुकसान पहुँचाने की साजिश रच रहा विपक्ष: योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पर देश की संवैधानिक संस्थाओं को लगातार कमजोर करने और उन्हें नुकसान पहुँचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दलों का दृष्टिकोण हमेशा से लोकतांत्रिक मूल्यों और संस्थाओं की गरिमा के खिलाफ रहा है।
राजनीतिक लाभ के लिए संस्थाओं पर हमला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष गहन संशोधन (SIR) प्रक्रिया के खिलाफ विपक्ष द्वारा किए जा रहे विरोध पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल राजनीतिक फायदे के लिए संवैधानिक मूल्यों को दांव