छपरा एयरपोर्ट के पास सनसनी: ईंट से कुचलकर युवक की हत्या, साथी के संदिग्ध बयान ने बढ़ाई पुलिस की टेंशन

बिहार के छपरा से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। टाउन थाना क्षेत्र में एयरपोर्ट परिसर के पास एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की तह तक पहुँचने में जुटी है।
मिठाई की दुकान में काम करने वाले सचिन की हत्या
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सचिन कुमार के रूप में हुई है। सचिन मूल रूप से मुजफ्फरपुर का निवासी था और छपरा में एक स्थानीय मिठाई की दुकान में काम करता था। यह खौफनाक वारदात रात के करीब 1 बजे अंजाम दी गई।