राजेन्द्र कॉलेज में युवा कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित, पीएम मोदी के वर्चुअल संवाद से जुड़े छात्र

Ghazala Saheb27 August 20261 min read50 viewsBihar
राजेन्द्र कॉलेज में युवा कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित, पीएम मोदी के वर्चुअल संवाद से जुड़े छात्र

सारण में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा राजेन्द्र कॉलेज में मेरा युवा भारत - राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 युवा कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभागार में छात्र-छात्राओं, एनएसएस स्वयंसेवकों और प्राध्यापकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम वर्चुअल संबोधन एवं दो-तरफा संवाद के लाइव प्रसारण को उत्साहपूर्वक देखा और सुना।

प्राचार्य का संबोधन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेन्द्र कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्फूर्ति का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जीवन में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, समर्पण और चरित्र निर्माण की सबसे सशक्त पाठशाला है। उन्होंने प्रधानमंत्री के मेरा युवा भारत एवं फिट इंडिया विजन की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस हमें हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के अदम्य समर्पण की याद दिलाता है।

विशिष्ट अतिथियों के विचार

विशिष्ट अतिथि हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार सिन्हा ने विद्यार्थियों को खेल भावना को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपनाने के लिए प्रेरित किया। विशेष अतिथि राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. पूनम ने राष्ट्र निर्माण और युवा सशक्तिकरण में खेल नीतियों के योगदान पर प्रकाश डाला।

स्पोर्ट्स आइकॉन के अनुभव

जय प्रकाश विश्वविद्यालय के डॉ. राजेश नायक प्रसिद्ध बॉक्सर, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय बॉक्सिंग टीम के सेलेक्टर मेंबर एवं अंतर्राष्ट्रीय रेफरी ने स्पोर्ट्स आइकॉन के रूप में अपने खेल अनुभव साझा किए। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य के प्रति एकाग्रता, निरंतर अभ्यास और कभी हार न मानने का मूलमंत्र दिया। भूगोल विभाग के कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों और छात्र-छात्राओं की बड़ी भागीदारी रही।

Share:

Comments

Leave a comment